गोवर्धन प्रसंग ने मोहा मन, लगाए 56 भोग
मुरादाबाद, जून 15 -- बुद्धि विहार स्थित ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास व्योम त्रिपाठी ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया राक्षसी पूतना भगवान कृष्ण को जहर पिलाने आई थी। मगर भगवान ने उनका ही उद्धार कर दिया। उन्होंने कहा भगवान अपने भक्तों पर दया किया करते हैं। कोई किसी भी भाव से भगवान के पास जाए वह स्वभाव वश उस पर दया ही करते हैं। उन्होंने बताया भगवान ने माखन चुराने के बहाने उनका मन ही चुरा लिया। उन्होंने गोवर्धन प्रसंग सुनाया। पूजन राम कुमार उपाध्याय एवं आचार्य भट्ट ने कराया। व्यवस्था में गुंजन उपाध्याय, अपूजा शर्मा, रजनी सक्सेना, साक्षी, रीना आहूजा, राघव शर्मा, अर्पित गंधारी सहित हर हर महादेव मंडल के पदाधिकारी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.