इटावा औरैया, अप्रैल 24 -- इटावा, संवाददाता। बहारपुरा गांव स्थित गमा देवी मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कथा व्यास आचार्य सुनील द्विवेदी ने गोवर्धन पूजा, माखन चोरी लीला का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।आचार्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का अहंकार समाप्त कर गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई, जिससे प्रकृति संरक्षण और गौसेवा का संदेश मिलता है। माखन चोरी लीला के प्रसंगों के माध्यम से बाल कृष्ण की चंचल और स्नेहमयी छवि का जीवंत चित्रण किया गया। कथा में परीक्षित के रूप में नेकराम शाक्य व उनकी पत्नी शिवकुमारी के साथ लीना शाक्य, मालती देवी, आरती, साक्षी व अंजली सहित श्रद्धालुओं ने कथा सुनी। सतीश शाक्य, दुर्गेश शाक्य व गोविंद शाक्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...