बलिया, दिसम्बर 13 -- पूर, हिन्दुस्तान संवाद। चिलकहर ब्लॉक के पिपरा पट्टी बहोरापुर गांव में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ के आठवें दिन शुक्रवार की शाम मानस मंदाकिनी डॉ. रागिनी मिश्रा ने श्रीमद्भागवत में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पर्वत की महिमा का वर्णन श्रोताओं को सुनाया। कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी, ठीक उसी प्रकार वर्तमान में प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। गोवर्धन पर्वत प्रसंग के जरिए भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति संरक्षण का संदेश जगतवासियों को दिया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि सनातनी संस्कृति में वृक्ष, नदियां और धरती को पूजने के पीछे हमारे महर्षियों ने यह संदेश दिया है कि यह सुरक्षित रहेंगे तभी मानव जीवन सुखमय रहेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.