उन्नाव, दिसम्बर 19 -- उन्नाव। शहर के मोती नगर स्थित नार्मल स्कूल मैदान में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन कथा प्रवक्ता ने गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाया। कथा प्रवक्ता रामशरण शास्त्री ने बताया कि देवराज इंद्र के दंभ का दमन करने के लिए भगवान कृष्ण ने बृजवासियों को गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का संदेश दिया। घमंडी इंद्र ने मूसलाधार वर्षा करनी शुरू कर दी। ब्रजवासियों को वर्षा के कोप से बचाने के लिए कृष्ण ने अपने नख पर गिरिवर धारण कर इंद्र को चेतावनी दी। लगातार सात दिन वर्षा हुई लेकिन गिरघारी की लीला से बृजवासी गिरिराज के नीचे सुरक्षित रहे। इस तरह देवराज का का घमंड चूर हुआ और अन्न कूट पूजा के रूप में गोवर्धन पूजा की परंपरा शुरू हुई। इस मौके पर मुख्य यजमान डॉ संजय मिश्रा, बबली मिश्रा, ममता द्विवेदी, निम्मी अरोड़ा, गोविंद शुक्ला, लाता, पवन, रश्मि, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.