मथुरा, मई 31 -- थाना गोवर्धन के अंतर्गत परिक्रमा में पूंछरी के लौठा के समीप अचानक तबीयत बिगड़ने से अलीगढ़ निवासी रिटायर इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। अधिक मास में ब्रज में श्रद्धालु परिक्रमा लगा पुण्य के भागी बन रहे हैं। लोग इस दौरान ब्रज चौरासी कोस के अलावा गिर्राज महाराज व वृंदावन, राधारानी की परिक्रमा लगा रहे हैं। शनिवार तड़के दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के पद से रिटायर विजयपाल सिंह, मूल निवासी इगलास, अलीगढ़ साथियों के साथ गिर्राज महाराज की परिक्रमा दे रहे थे। यह भी पढ़ें- गोवर्धन परिक्रमा में तबियत बिगडी, रिटायर इंस्पेक्टर की मौत सुबह करीब चार बजे पूंछरी के लौठा के समीप अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी। इसे देख उनके साथी तत्काल उन्हे...