मथुरा, अप्रैल 5 -- गोवर्धन तहसील में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आगरा-मथुरा के एक सामाजिक महिला संगठन की सदस्याएं धरने से उठकर पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना पर समाधान दिवस में मौजूद अधिकारी हरकत में आए और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं। बाद में एसडीएम के समझाने पर पानी की टंकी से नीचे उतरीं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को सामाजिक महिला संगठन की सदस्याएं तहसील पहुंचीं और एसडीएम से मिलने का समय मांगा, लेकिन उनके बाहर न आने से नाराज संगठन की अध्यक्ष विनोदी चौधरी एक अन्य महिला के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गईं। स्थिति गंभीर होते देख तहसील सभागार में मौजूद सीओ अनिल कुमार और तहसीलदार सुशील गुप्ता टंकी पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं उनकी बात से संतुष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.