मुरादाबाद, मई 19 -- चूं चूं वाले मंदिर चौराहा गली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य अश्विनी मिश्र ने गोवर्धन पर्वत की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया भगवान कृष्ण ने इंद्र का अभिमान तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी एक ऊंगली पर उठाकर ग्वालों एवं गायों की रक्षा की थी। उन्होंने सात दिन तक पर्वत उठाकर इंद्र का अभिमान तोड़ा था। व्यवस्था में अमन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, एकता अग्रवाल, रचित अग्रवाल, विजय अग्रवाल, कौशल अग्रवाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...