शाहजहांपुर, जून 16 -- शाहजहांपुर। श्री रुद्र बाला जी धाम में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन सोमवार को गोवर्धन उत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग की सजीव झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। झांकी के दर्शन होते ही पूरा पंडाल जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कथा व्यास आचार्य अंकुर शुक्ल ब्रजराज दास महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को प्रकृति के सम्मान और संरक्षण का संदेश दिया था। देवराज इंद्र के अहंकार को समाप्त करने के लिए भगवान ने गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई और इंद्र के प्रकोप से हुई मूसलाधार वर्षा के दौरान अपनी कनिष्ठ उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की।इस यह...