गोवध में लिप्त गैंग के सरगना समेत सात सदस्यों पर लगा गैंगस्टर
बस्ती, अगस्त 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। वाल्टरगंज थाना पुलिस ने गोवध से संबंधित अपराध कारित करने वाले गैंग के सरगना समेत सात सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। एसओ सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि इस गैंग के सदस्य आर्थिक व दुनियाबी लाभ के लिए संगीन अपराध कारित करता है। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अपराध के माध्यम से अर्जित की गई इनकी सम्पत्ति का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने इस्तिखार अहमद उर्फ इस्तेखार उर्फ इस्तखार को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्यप्रकाश सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गोवध संबंधी अपराध करने वाले इस गैंग का सरगना छोटू उर्फ तूफान मोहम्मद उर्फ तुफैल उर्फ तुफेल निवासी मझौवामीर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: गौकशी व पुलिस पर फायरिंग करने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.