कौशाम्बी, मार्च 17 -- गोवध के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी एक आरोपी को मंगलवार सुबह कोखराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव स्थित खेत में 15 फरवरी को गोवंश का अवशेष मिला था। घटना की जानकारी होने पर हिंदूवादी संगठनों में रोष फैल गया था। मौके पर विहिप व गोरक्षा दल के कार्यकर्ता पहुंचे थे। घटना को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ गोवध का मुकदमा कायम किया गया था। जांच के दौरान कई नाम प्रकाश में आए। आरोपी मेराज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार सुबह पुलिस ने ननमई गांव के ही कलीम अहमद उर्फ मंगलू पुत्र नईम को भी उसके घर के समीप से गिरफ्तार किया। उस पर एसपी राजेश कुमार ने 10 हजार रुपये का इना...