बहराइच, जून 29 -- रुपईडीहा, संवाददाता। 29 मार्च को रुपईडीहा के मुस्लिम बाग में मांस बरामद हुआ था। पुलिस ने मांस को परीक्षण हेतु लैब में भेजा था। उसमें प्रतिबंधित मांस होने की पुष्टि होने पर सोमवार को एक महिला व पुरुष को जेल भेज दिया गया। उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 29 मार्च को घर की तलाशी ली गयी। यह भी पढ़ें- गोवध निवारण अधिनियम में महिला सहित दो को भेजा जेलगिरफ्तारी की जानकारी घर की तलाशी के दौरान उक्त मांस बरामद हुआ था। मांस को परीक्षण हेतु भेजा गया था। पुष्टि होने पर 27 वर्षीया सितारा देवी उर्फ सुगरी पुत्री राजू निवासिनी मुस्लिम बाग व 48 वर्षीय नौशाद अली पुत्र सोहराब निवासी महराजगंज बस स्टैंड थाना कोतवाली नगर गोंडा वर्तमान पता मुस्लिम बाग थाना रुपईडीहा को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता ...