कुशीनगर, अप्रैल 27 -- पडरौना। हाटा कोतवाली पुलिस ने गोवध आदि के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित अभियुक्त अतिउल्लाह पुत्र दल्ली निवासी सौरहा खुर्द पोस्ट पकड़ियार बाजार थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे, दरोगा आनन्द मोहन सिंह यादव, सिपाही देवेश राय व संदीप यादव आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- गोवध मामले में आरोपी गिरफ्तार, हथियार व अवशेष बरामद यह भी पढ़ें- तस्करी में दो बाल अपचारी दबोचे गए, गोवंश मवेशी बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...