श्रावस्ती, मार्च 20 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले में गोवध की साजिश रच रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों के कब्जे से एक लकड़ी का ठीहा, दो प्लास्टिक की बोरी, एक रस्सी, एक कुल्हाड़ी, एक चाकू, एक मादा गोवंशी पशु बछिया, एक तमंचा 315 बोर तथा एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह, थाना मल्हीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर मकुनी तिराहे से मकुनी जाने वाले मार्ग के पास स्थित आम के बाग में दबिश दी गई। वहां सईद पुत्र अजीज निवासी भगवानपुर भैसाही थाना मल्हीपुर, नफीस पुत्र अजीज निवासी भगवानपुर भैसाही थाना मल्हीपुर, इस्लाम पुत्र सद्दीक निवासी भग्गडवा थाना मल्हीपुर तथा ...