शामली, सितम्बर 3 -- कैराना। गोवध अधिनियम के दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने दो दोषियों को सजा सुनाई। 1993 में कैराना कोतवाली पर इरफान निवासी मोहल्ला अंसारियान कैराना के विरुद्ध गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। बृहस्पतिवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोषी को 1000 रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई। दूसरे मामले में 2019 में थाना झिंझाना पर नौशाद उर्फ भूरा निवासी टपराना थाना झिंझाना के विरुद्ध गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोषी को जेल में बिताई अवधि के कारावास और 5000 रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...