बलरामपुर, जुलाई 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। गैसड़ी कोतवाली की पुलिस ने गोवध अधिनियम से जुड़े वर्ष 2017 के एक मामले में न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर जिले में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रभात दुबे द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में गुरुवार को उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं कांस्टेबल सचिन कुमार की टीम ने थाना कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र के ग्राम मटेहना में दबिश दी। इस दौरान वर्ष 2017 के मुकदमे में गोवध अधिनियम से संबंधित वारंटी नस...