गंगापार, अप्रैल 10 -- पश्चिमनारा बड़ी नहर पटरी पर शुक्रवार को 19 गोवंश से भरा एक डीसीएम ट्रक फंस गया। हादसे में कई गोवंश दब गए, जिनमें से दो गाय सहित सात गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने ट्रक में गोवंश की हालत देखकर नाराजगी जताई और मामले को गोतस्करी से जोड़ते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची होलागढ़ पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और पशु चिकित्सक द्वारा घायलों का इलाज कर सुरक्षित गोवंशों को नजदीकी गोशाला भेजवाया। इंस्पेक्टर होलागढ़ वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि डीसीएम में कुल 19 गोवंश लदे हुए थे, जिनमें से दो गाय समेत 7 की मौत हो गई है। घायलों का इलाज करवा कर गोवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.