बांदा, अप्रैल 15 -- बांदा। गोवंश से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह जिला अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को देखने जा रहा था। इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के पथरी गांव निवासी बाइक सवार 34 वर्षीय शौफीलाल मंगलवार देर रात जिला अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को देखने जा रहा था। इसी दौरान शहर के मवई बाईपास चौराहे के पास गोवंश से टकरा गया। सिर पर हेलमेट न होने से अधिक रक्त स्राव हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कृषि विश्वविद्यालय चौकी पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...