वाराणसी, फरवरी 15 -- चिरईगांव। चिरईगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत सीवों एवं छाहीं स्थित गोआश्रय स्थलों का रविवार को उत्तर प्रदेश की दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी ने निरीक्षण किया। उन्होंने गौ-पूजन कर उनकी आरती उतारी। नंदी पूजन कर गोवंश संरक्षण का संकल्प दिलाया। कहा कि गोवंश का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक परंपरा के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी है। इस दौरान बीडीओ छोटेलाल तिवारी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.ए. चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि मगरू राजभर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...