गढ़वा, अप्रैल 28 -- कांडी। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को गोवंश संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गायत्री परिवार प्रखंड कमेटी के प्रखंड समन्वयक विजय प्रसाद सोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, पंचायत समिति प्रतिनिधि अनुप कुमार, नन्हक कुमार, रविन्द्र कुमार और प्रदीप राम सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे। सभी ने संयुक्त रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- गोवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून की मांग,सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकाली गई भव्य संकीर्तन रैली यह भी पढ़ें- गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए

हिं...