गुमला, अप्रैल 27 -- विशुनपुर। प्रखंड में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत लोगों ने गोवंश संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री समेत प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन प्रखंड प्रशासन के माध्यम से संबंधित कार्यालयों को भेजा गया। इसमें झारखंड में गोवंश के संरक्षण, संवर्द्धन और वध पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की गई। लोगों ने कहा कि गोवंश ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है, लेकिन वर्तमान में उनकी स्थिति चिंताजनक है। रामप्रसाद बड़ाईक के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में गोशालाओं को मजबूत करने, पशुपालकों को प्रोत्साहन देने और अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी की मांग की गई। यह भी पढ़ें- गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकाली गई भव्य संकीर्तन रैली यह भी पढ़ें- गौ माता को राष्ट्रमाता ...