हल्द्वानी, मार्च 22 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के गन्ना सेंटर और पंचायत घर के आसपास शरारती तत्वों की ओर से गोवंशों पर ज्वलनशील पदार्थ डाला जा रहा है। यह आरोप लगाते हुए गो-रक्षकों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। रविवार को एंजेल्स शेल्टर होम फॉर रेस्क्यू एनिमल्स सोसाइटी ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दी। सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि मई 2025 से अब तक गन्ना सेंटर एवं पंचायत घर क्षेत्र में गोवंश को निशाना बनाया जा रहा है। अब तक लगभग 15 गोवंशों पर अज्ञात व्यक्तियों की ओर से ज्वलनशील पदार्थ डाला गया है। इन्हें सोसायटी की ओर से रेस्क्यू किया गया है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत सौंपने वालों में निकिता सुयाल, गौरव सुयाल, चंद्र मेहता, तरुण जोशी, गोविंद राज, रिया जोशी, कवल गुंज्याल आदि मौजूद रहे। इधर कोतवाल विजय मेहता ने बताया क...