सिमडेगा, जून 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी के मामले में बानो पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से ओड़गा होते हुए जंगल के रास्ते कुछ लोग अवैध रूप से प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं को बानो की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर बानो थाना में कांड संख्या 15/26 दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने 24 प्रतिबंधित गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया था। बताया गया कि इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने एक अन्य आरोपी बोलबा तलमंगा निवासी विवेक प्रसाद उर्फ मुरारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मामले में फरार अन्य आ...