गोवंश तस्करी करने का आरोपित धराया
भदोही, सितम्बर 27 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने गोवंश तस्करी करने के चार आरोपितों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। साथ ही एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। गैंग लीडर इकबाल कुरैशी निवासी: वॉर्ड नंबर दो, पठान टोला चैनपुर, थाना चैनपुर, जनपद भभुआ (कैमूर), बिहार शातिर किस्म का तस्कर है। उसके गैंग में सक्रिय सदस्य ओमप्रकाश कनौजिया उर्फ विशाल, राहुल कुमार, अमित सिंह निवासी इटहरा, कोईरौना काम करते हैं। कोइरौना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में मामला पंजीकृत किया था। गिरोह के सदस्य ओमप्रकाश कनौजिया उर्फ विशाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में काशीनाथ यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.