कानपुर, जुलाई 27 -- कानपुर। गो सम्मान आह्वान अभियान की ओर से गो भक्तों, संत समाज और नागरिकों की ओर से राष्ट्रपति को एक मांग पत्र भेजा गया। अभियान के अनुसार 5100 तहसीलों से सवा पांच करोड़ से अधिक लोगों के हस्ताक्षरों के साथ एक प्रार्थना पत्र राष्ट्रपति को प्रेषित गया था जिसका अनुस्मरण ज्ञापन सौंपा गया। अखिल भारतीय वेदलक्षणा गोवंश को राष्ट्रमाता अथवा राष्ट्र आराध्या का संवैधानिक दर्जा देने की मांग की गई है। इसके साथ ही केंद्र सरकार से केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय की स्थापना और गो संरक्षण के लिए पूरे देश में एक समान केंद्रीय कानून लागू करने का आग्रह किया गया है। यह भी पढ़ें- गो सम्मान की हुंकार, सरकार को भेजा छह लाख नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र यह भी पढ़ें- गोहत्या रोकने को कानून बनाने की मांग यह भी पढ़ें- गो सम्मान आह्वान अभियान की...