शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- तिलहर। गोवंश को बचाने में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिर गई जिससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। बदायूं के दातागंज निवासी प्रदीप वैश्य रक्षाबंधन पर अपनी पत्नी गरिमा एवं पुत्री निकिता तथा पुत्र राहुल के साथ शाहजहांपुर चौक अपनी ससुराल आए हुए थे। शनिवार की सुबह वह कार से अपने घर वापस जा रहे थे। रास्ते में जैतीपुर मार्ग पर उनकी कर के आगे अचानक गोवंश आ गया जिसको बचाने में प्रदीप की कार सड़क किनारे खाई में चली गई। हादसे में चारों लोग मामूली रूप से घायल हो गए। प्रदीप ने अपने परिजनों को सूचना दी जिसके बाद दातागंज से परिजन आए और खाई से कार निकलवा कर सभी लोगों को साथ लेकर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...