गंगापार, फरवरी 2 -- बेसहारा गोवंश को आधा दर्जन लोगों ने घेर कर पीटा और बांधकर घसीटा। मौत हो जाने के बाद जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। शिकायत पर गोवंश के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम गठित की गई है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय केशव उर्फ बागी निवासी प्रवीण कुमार मिश्र के मुताबिक 24 जनवरी की शाम गांव के आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडे से बेसहारा गोवंश को पीटा और उसे बांधकर घसीटा। मौत हो गई तो उसे जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफन कर दिया गया। पुलिस को शिकायत के बाद पशु चिकित्सा अधिकारी मऊआइमा डॉ. उदय प्रताप पटेल ने तीन सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया है। मंगलवार को वीडियोग्राफी में गोवंश का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...