बागपत, मार्च 9 -- गोआश्रय स्थलों पर गोवंशों के लिए हारे चारे की कमी नहीं होगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से गोचर की भूमि पर हरे चारे की बुआई कराने के लिए किसानों से अनुबंध किया जाएगा। वहीं किसानों से भी हरे चारे खरीदने के लिए एमओयू (समझौतानामा) किया जाएगा। जिले की गोआश्रय स्थलों में हर समय गोवंशियों के लिए हरा चारा उपलब्ध रहेगा। जिले में प्रशासन की ओर से 27 गोआश्रय स्थल संचालित है, जिनमें 19 ग्रामीण और आठ शहरी क्षेत्रों में है। इन सभी गोशालाओं में 5937 गोवंश को संरक्षित किया हुआ है। सभी गोशालाओं में गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन किसानों से अनुबंध करेगा। गोचर भूमि को टैग कर हरा चारा उत्पादन किया जाएगा। हरा चारा उत्पादन के लिए किसानों से अनुबंध होगा और इसके साथ ही किसानों से हरा चारा भी खरीदा जाएगा। किसानों...