फतेहपुर, मई 31 -- विजयीपुर। किशनपुर के गोदौरा गांव में रविवार सुबह खेत की रखवाली कर रहे किसान ननकू सिंह पर अन्ना गोवंशों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया। किसान गन्ने के खेत से गोवंशों को भगाने का प्रयास कर रहे थे, तभी करीब 15 से 20 गोवंशों ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बड़ी संख्या में अन्ना गोवंश घूम रहे हैं, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। बीडीओ जयप्रकाश ने कहा कि किसानों के सहयोग से गोवंशों को गौशाला पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...