लखनऊ, सितम्बर 19 -- यूपी में सभी जिलों में हादसों में घायल होने वाले गोवंश को अब तत्काल उपचार मिल सकेगा। हर जिले में इमरजेंसी रेस्क्यू सिस्टम बनाया जाएगा। पंचगव्य आधारित चिकित्सा की संभावनाओं पर वैज्ञानिक शोध को भी गति दी जाएगी। यह भी पढ़ें- हादसों के शिकार गोवंश को मिलेगा तत्काल इलाज, योगी सरकार शुरू करने जा रही इमरजेंसी सर्विसअनुसंधान और प्रोत्साहन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान, मथुरा और राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज लखनऊ में इस दिशा में शोध एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। गो-संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की भी तैयारी है। महिला स्वयं सहायता समूहों, एफपीओ, किसानों और गोपालकों को गोबर एवं गोमूत्र आधारित उत्पादों के निर्माण, पैकेजिं...