अलीगढ़, मार्च 29 -- अकराबाद, संवाददाता। शनिवार सुबह क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर एक मैरिज गार्डन के सामने नाले पर गोवंश के अवशेष मिलने से माहौल गर्म हो गया। सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना पर कड़ा रोष जताया। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को दफना दिया गया। बताया जा रहा है कि पिछले तीन महीनों में यह तीसरी घटना है। इससे पहले कौड़ियागंज-जिरौली मार्ग और अकराबाद के ईदगाह के पास ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जबकि ताजा मामला कस्बा के मैरिज गार्डन के सामने नाले के पास सामने आया है।स्थानीय लोगों में रोष इस बात को लेकर भी है कि नेशनल हाईवे पर गोपी से लेकर पनैठी तक तीन पीआरवी (नंबर 6791, 8715 एवं 5322) तैनात रहती हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.