बदायूं, मार्च 20 -- गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस की मौजूदगी में जमकर हंगामा हुआ। वायरल वीडियो में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का दावा है कि अवशेष पुराने थे और उन्हें सुरक्षित तरीके से दफन करवा दिया गया। इससे पहले अक्तूबर में हाईवे के किनारे बने स्कूल के पीछे भी अवशेष मिलने पर विवाद और हंगामा हो चुका है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली के शेखूपुर के पास स्थित सोत नदी के किनारे का है। बुधवार को यहां कुछ गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में जमकर नारेबाजी की। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह भी मौजूद थे। मौके पर गोवंश के अवशेष देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी तस्कर द्वारा काटे गए गोवंशों के अवशेष हो सकते हैं। हालांकि पुलिस का दावा ह...