कानपुर, मई 17 -- चकेरी। पुलिस ने गोवंश की हत्या करने वाले दो शातिरों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपितों की संपत्ति चिन्हित कर कुर्की की कार्रवाई करेगी। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सनिगवां के डबल कॉलोनी निवासी रियाज गैंग लीडर है। वह अपने साथी व गैंग के सदस्य मोहम्मद हसन के साथ मिलकर गोवंशों की हत्या व तस्करी का काम करते हैं। आरोपितों ने इस अपराध के माध्यम से अपनी संपत्ति अर्जित की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों ने अपनी दबंगई के बल पर आम जनमानस में खौफ फैला रखा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों द्वारा लगातार गो तस्करी और गोवध के मामले सामने आए हैं। आरोपितों के खिलाफ गैंग चार्ट तैयार कर उन पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके चलते अब आरोपितों ने संपत्ति चिन्हित कर कुर्की की ...