औरैया, मई 24 -- अयाना। थाना क्षेत्र में गोवंश की मौत के बाद शव खेत में दफनाने के आरोप को लेकर रविवार को गौ रक्षकों ने अयाना थाने में विरोध प्रदर्शन किया। गौ रक्षकों ने आरोपियों पर कार्रवाई और लापता बछड़े की बरामदगी की मांग की। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है। कटघरा ब्रह्मनान निवासी किसान रघुपति सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके खेत डेरा बंजारन भौंतापुर में हैं। आरोप है कि 22 मई की रात करीब नौ बजे कुछ लोगों ने सूचना दी कि कुछ युवक उनके खेत में गाय को दफना रहे हैं। यह भी पढ़ें- छापेमारी कर सोलह मवेशियों को पशु तस्करो से कराया गया मुक्त मौके पर पहुंचने पर पता चला कि डेरा बंजारन निवासी दो युवकों और उनके साथियों ने कथित रूप से गाय के गले में रस्सी कस दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में बुलडोज...