गोवंश का मांस होने की पुष्टि, गोवध अधिनियम की धारा में तरमीम हुआ मुकदमा
पीलीभीत, अगस्त 20 -- पूरनपुर। चार दिन पहले सेहरामऊ क्षेत्र में बाइक पर बरामद हुआ मांस प्रथम द्रष्टया जांच में गौवंशीय पशु के होने की बात सामने आई है। डाक्टर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमा गौवध अधिनियम की धारा में तब्दील कर दिया। घटना के बाद से पुलिस ताबड़तोड़ दबिशें देकर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद पुलिस को चार आरोपियों से घटना से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली। पुलिस शीघ्र खुलासे के दावा कर रही है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र में बीते रविवार की रात गांव भरकलीगंज के पास खांडेपुर जाने वाले मार्ग पर ग्रामीणों ने एक बाइक सवार को पकड़ा था। बाइक पर लदी प्लास्टिक की बोरी पर संदेह होने पर ग्रामीणों के बाइक चालक से पूछताछ की। इस पर बाइक छोड़कर फरार हो गया था। बाइक पर लदी बोरी से संदिग्ध मांस बरामद हुआ था। ग्रामीण और हिंदू संगठन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.