बरेली, जून 25 -- शीशगढ़। बाइक से प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे गोतस्करों ने घेराबंदी करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दोनों गोतस्कर घायल हो गए। तस्करों की फायरिंग में एक दरोगा भी जख्मी हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित मांस और पशु वध करने के उपकरण बरामद किए गए। शीशगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार गुरुवार को टीम के गुलामगंज रोड पर गश्त पर थे। पुलिस टीम के नई बस्ती मोड़ पर पहुंचने पर बिना नंबर की बाइक से दो लोग कच्चे रास्ते पर दिखे। पुलिस की गाड़ी देखकर बाइक सवार नई बस्ती की ओर मुड़ने लगे। हड़बड़ी में उनकी बाइक फिसल कर गिर गई। इस बीच बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर तमंचों से फायरिंग की। उनकी फायरिंग से दरोगा धर्मेंद्र सिंह बाएं कंधे में गोली लगने से घायल हो गए...