कुशीनगर, फरवरी 1 -- कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के निकट मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी से सटे नेट्रूआ वीर बाबा स्थान पर रविवार की सुबह गोवंश का कटा हुआ सर पाया गया। नहर की पटरी पर भोर में रोज टहलने जाने वाले युवकों ने देखने के बाद सूचना डायल 112 को दिया। तत्काल हरकत में आई पुलिस ने कटे हिस्से को बरामद करते हुए पड़ताल तेज कर दिया है। इलाके में धार्मिक मान्यता के लिए प्रसिद्ध नेटूआ वीर बाबा स्थान पर रविवार की सुबह गोवंश के कटे हुए सिर का हिस्सा मिलने के बाद सनसनी फैल गई। टहलने वाले युवकों ने सूचना पुलिस को दी। जानकारी फैलते ही लोगो की भीड़ भी एकत्र हो गई। विशुनपुरा थाने के थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। कटे हिस्से को कब्जे में लेने के साथ ही अगल बगल में बाकी हिस्से की पड़ताल का काम ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.