बदायूं, अगस्त 11 -- कुंवरगांव। क्षेत्र के गांव बादल स्थित गोवंश आश्रय स्थल में अव्यवस्थाओं और लापरवाही का मामला सामने आया है। गोशाला की बदतर हालत देखकर गांव वाली ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने पशु प्रेमी को सूचना दी। सूचना पर पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। शिकायत पर बीडीओ सालारपुर नितिन कुमार, एडीओ पंचायत शिवकुमार, पशु चिकित्सक संजीव भुईयार मौके पर पहुंचे और उन्होने गांव वालो को हंगामा करते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर स्थिति नियंत्रण की। उसके बाद अधिकारियों आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: गौशाला में लापरवाही का आरोप, जांच के निर्देशनिरीक्षण की स्थिति निरीक्षण के दौरान कई गोवंश मृत अवस्था में मिले, जबकि कई बीमार हालत में पाए गए। ...