गंगापार, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के अवसर पर शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में खंड विकास अधिकारी संजीव रत्न के निर्देशन में प्रतापपुर विकास खंड स्थित गोवंश आश्रय स्थल में नंदी एवं गोपूजन कार्यक्रम श्रद्धा, परंपरा और सामाजिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। ब्लॉक के मुहीउद्दीनपुर गोवंश आश्रय स्थल पर ग्राम पंचायत अधिकारी पूर्णिमा सिंह द्वारा विधि- विधान से नंदी एवं गोमाता का टीका, पुष्पहार अर्पित कर तथा गुड़ खिलाकर पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान गोवंश के प्रति करुणा, संरक्षण और संवर्धन का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। त्रिस्तरीय कमेटी के अध्यक्ष दयाशंकर सहित गोपालक, ग्रामवासी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...