कानपुर, अप्रैल 27 -- कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन ने सोमवार को बिधनू स्थित वृहद गो आश्रयस्थल कठारा, पतारा स्थित गो आश्रयस्थल बरनाव और घाटमपुर स्थित गो आश्रयस्थल परास का निरीक्षण किया। सीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी गोशालाओं के टिनशेड की छत में चूने की पुताई कराई जाए। गोवंशों को हरा चारा उपलब्ध कराया जाए। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त टिन शेड का निर्माण कराया जाए। दो टिन शेड के बीच के गैप को पर्दे से ढका जाए, जिससे गोवंशों को धूप व गर्मी से बचाया जा सके। यह सभी काम खंड विकास अधिकारी दो दिन में पूरा कराकर अवगत कराएं। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनुराग सिंह भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- गोवंशों को हरा चारा उपलब्ध कराएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.