फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 2 -- शमसाबाद । बेलासराय गजा गांव समेत आसपास के गांवों में लंबे समय से आवारा गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसानों की समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजतन, सैकड़ों किसान भारी नुकसान झेलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आवारा गोवंशों को पकड़ने की योजना बनाई और निर्माणाधीन पानी की टंकी परिसर में करीब दो दर्जन पशुओं को पकड़ कर बंद कर दिया। गुरुवार को भी अभियान जारी रखते हुए अन्य गोवंशों को पकड़ा गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतकुमार ने बताया कि खंड विकास अधिकारी, को सूचना दे दी गई है और निर्देशानुसार पकड़े गए गोवंशों को क्षेत्रीय गोशाला भेजा जाएगा। गोवंश बार-बार भगाने के बावजूद वापस लौट आते हैं, जिससे फसलों को लगातार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.