बागपत, मई 15 -- चांदीनगर। रटौल में किसान भवन में बनी अस्थायी गोशाला में गोवंशों को गर्मी से बचाने के लिए फुव्वारे लगाए गए है। जिससें गोवंशों को गर्मी से राहत मिली। गर्मी का मौसम चल रहा है। रटौल नगर पंचायत ने गोवंशों को गर्मी से बचाने के लिए एक अच्छी पहल की है। उसने गौशाला में गोवंशों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर वाले फुव्वारे लगवाए है। जिससे गोवंशों को गर्मी से राहत मिली। ईओ आस्था पाठक ने बताया कि डीएम अस्मिता लाल के आदेश पर गोवंशों के लिए यह इन्तिजाम किया गया है। जिससे गोवंशों को राहत मिल सके। रटौल नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी मुंतजिर ने बताया कि रटौल की गौशाला को हाईटेक बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में गोवंश के स्वास्थ्य और सुरक्षा का रखें विशेष ख्याल गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें-...