कानपुर, फरवरी 5 -- मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग सिंह ने गुरुवार को शिवराजपुर के कमालपुर खोदन में गो संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी में गोवंश देख वह बिफर पड़े। सफाई, सीसीटीवी लगाने के अलावा चारे की पर्याप्त व्यवस्था का निर्देश दिया। बीमार गोवंशों को अलग रखने को भी कहा। इसके अलावा होदा बांगर कल्याणपुर स्थित केंद्र में व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...