उरई, फरवरी 1 -- उरई/ कदौरा। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने बबीना एवं कदौरा स्थित कान्हा गोशालाओं का निरीक्षण कर गोवंश संरक्षण एवं व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गोवंशों को गुड़ खिलाया। साथ ही गोशाला में सफाई, भूसा स्टॉक से लेकर हरे चारे की व्यवस्थाएं देखीं जिलाधिकारी ने गोवंशों को दुलारते हुए उनके संरक्षण एवं समुचित देखभाल के महत्व पर बल दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंशों के लिए हरा चारा, स्वच्छ पेयजल एवं चिकित्सीय देखभाल की व्यवस्था निरंतर सुनिश्चित की जाए। साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि गशाला परिसर में सुबह-शाम प्रतिदिन अनिवार्य रूप से सफाई कराई जाए। गोशाला प्रबंधन को व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा सुरक्षा एवं ...