प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आश्रय स्थलों में रह रहे गोवंशों की स्थिति बेहद खराब है। हंडिया के घाटमपुर, उपरदहा और धनुपुर ब्लॉक की बनपुरवा परतीपुर के गोवंशों आश्रय स्थलों में गोवंशों की स्थिति बेहद खराब है। यहां से आई शिकायत पर जब जिले से टीम ने निरीक्षण किया तो पाया कि गोवंशों के लिए न तो हरा चारा था और न ही चूनी चोकर। उनका जीवन गुजर रहा था तो केवल पुआल पर। मुख्य पशु चिकत्साधिकारी डॉ. एसएन यादव ने तीनों गोशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि यहां पर गोवंशों की स्थिति बेहद खराब थी। 25 फीसदी गोवंशों की तो जिओ टैगिंग भी नहीं की गई थी। यह स्थिति भी नहीं मालूम चल पा रही थी कि वो कहां से आए हैं और उनका स्वास्थ्य परीक्षण कब कराया गया। हौज में साफ पानी नहीं था। वहां से दुर्गंध आ रही थी। सीवीओ ने गोशाला में देखभाल क...