रामपुर, फरवरी 7 -- हाईवे पर पशु को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर तीन पलटे खाते हुए खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो लोग घायल हो गए। बीते शुक्रवार की रात उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर की आवास विकास कालोनी निवासी मोहित कुमार अपनी पत्नी और दो वर्षीय पुत्र के साथ मुरादाबाद शहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से वह देर रात अपनी कार से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में नैनीताल हाईवे स्थित गांव मुल्लाखेड़ा के निकट अचानक उनकी कार के सामने छुट्टा गोवंशीय पशु आ गया। छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में अचानक कार अनियंत्रित हो गई और फिल्मी स्टाइल में तीन पलटे खाकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों समेत राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तीनों कार सवारों को ...