हरिद्वार, मार्च 25 -- कनखल क्षेत्र में दो गोवंशीय पशुओं को पिकअप वाहन में ले जा रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। गोकशी के शक में लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सुभाष नगर निवासी पीयूष शर्मा की तहरीर के मुताबिक वह अपने साथियों के साथ गुरुकुल कांगड़ी के पीछे अमला बाग के पास मौजूद थे। इसी दौरान वाल्मीकि बस्ती की ओर से शोर सुनाई दिया कि कुछ युवक जबरन गोवंशीय पशुओं को पिकअप में भरकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वह और उनके साथी मौके पर पहुंचे, जहां दो युवक पिकअप से उतरकर भागने लगे। लोगों ने पीछा कर दोनों को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अमीर और मुनीर बताए। वहीं, गुस्स...