गढ़वा, अप्रैल 2 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर एसडीएम संजय कुमार ने बुधवार को कृषि बाजार समिति परिसर में औचक निरीक्षण कर गोवंशीय पशुओं के संभावित अवैध व्यापार की शिकायत की जांच की। उन्हें जो शिकायतें मिल रही थी, उसके अनुसार आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हर बुधवार दोपहर से लेकर देर रात तक गोवंशीय पशुओं को यहां लाया जाता है। गुरुवार को उन्हें किसानों के नाम पर पेशेवर व्यवसायियों को बेच दिया जाता है । उन्हीं शिकायतों की सत्यता परखने के उद्देश्य से एसडीएम ने बुधवार अपरांह में इस परिसर का अचानक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्थानीय व्यवसायियों से पूछताछ कर गतिविधियों की जानकारी ली। हालांकि मौके पर किसी प्रकार की अवैध अवैध खरीद-बिक्री प्रथमदृष्टया तो प्रमाणित नहीं हो पायी, फिर भी उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी इस प्रकार की क...