लखीमपुरखीरी, जून 25 -- संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 730 पर संसारपुर कस्बे में झंडा बाबा स्थान के पास बुधवार रात सड़क पर घूम रहे आवारा गौवंशीय पशु को बचाने के चक्कर मे एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। जिससे पिकअप में लदा आम सड़क किनारे बिखर गया। जिला बरेली के लभेड़ा गांव निवासी पिकअप चालक अफसर अली ने बताया कि वह पूरनपुर जिला पीलीभीत से जिला गाजीपुर पिकअप में आम भरकर ले रहा था। रात करीब दो बजे अपने हेल्फर जाबिर के साथ खुटार स्थित एक ढाबे से खाना खाने के बाद पिकअप से जिला गाजीपुर ले जाने के लिए निकला। संसारपुर कस्बा पहुंचते ही झंडा बाबा स्थान के पास कुछ गौवंशीय पशु सड़क किनारे खड़े हुए थे। रात में गौवंशीय पशु ना दिखने की वजह से उनको बचाने के चक्कर मे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई जिससे पिकअप में लदा आम ब...