रांची, जुलाई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में गुरुवार को गोल इंस्टीट्यूट द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नीट परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मेयर रोशनी खलखो, पैनासिया हॉस्पिटल रांची के निदेशक डॉ. प्रशांत कुमार तथा रांची विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एएन शाहदेव ने छात्रों को सम्मानित किया। संस्थान के छह टॉपर्स को 80,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि चिकित्सा केवल एक प्रतिष्ठित पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का एक महान संकल्प है। यह भी पढ़ें- नीट-2026 में शशिकांत का शानदार प्रदर्शन, कैटेगरी रैंक 4...