हापुड़, मई 13 -- नगर के अतिव्यस्तम गोल मार्केट में बुधवार की दोपहर को एक दुकान के ऊपर निर्माणाधीन दुकान के लैंटर का कुछ भाग अचानक गिर गिया। इससे मौके पर अफरी तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार नगर के प्रमुख गोल मार्केट में एक दुकान के ऊपर दुकान के लिए लेंटर डाला गया है। जिसका कुछ भाग बुधवार की दोपहर को अचानक गिर गया। जिसके गिरते ही मौके पर अफरी तफरी मच गई। लोग इधर उधर दौड़ने लगा। गनीमत रही की भीड़ भाड़ वाले गोलमार्केट बाजार में किसी के ऊपर लैंटर का मलवा नहीं गिरा। बताया गया कि इसके पास कुछ अस्थाई दुकान भी लगती हैं लेकिन वह भी नहीं लगी रही। आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सभी लोग यहीं कह रहे थे कि गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...